गढ़वा, जनवरी 31 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। एसबीआई नगर ऊंटारी शाखा में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का प्रश्नपत्र सामान्य तरीके से बगैर सुरक्षा के खुले कमरे में रखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। उससे प्रश्नपत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार एसबीआई की नगर ऊंटारी की शाखा के स्ट्रॉन्ग रूम में गत दिनों प्रशासन के द्वारा मैट्रिक और इंटर के प्रश्नपत्र को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सील कर रखा गया है। प्रश्न पत्र को सुरक्षित रखने की सारी जवाबदेही बैंक प्रबंधन की है। बताया जाता है कि परीक्षा की तिथि को बैंक से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पेपर निकाला जायेगा। मजिस्ट्रेट और पुलिस की निगरानी में संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जायेगा। किंतु यहां पर बैंक प्रबंधन की लापरवाही के कारण बैंक में प्रश्नपत्र को ऐसे ही खुले में छोड़ दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.