पीलीभीत, मार्च 8 -- जिले की विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नौगवां चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर यूएफबीयू के आह्वान पर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। 24 मार्च से बैंक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सभी बैंकों के प्रतिनिधि नौगवां चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला संयोजक शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग, पर्याप्त संख्या में स्टाफ की भर्ती, आउटसोर्सिंग बंद करने सहित कई मुद्दे सरकार के समक्ष काफी समय से लंबित हैं, जिस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस कारण से 24 और 25 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल पर जाना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों में पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.