पटना, जनवरी 2 -- भारतीय स्टेट बैंक, पटना मुख्य शाखा की ओर से ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक गुंजन कुमार, मुख्य प्रबंधक दीपक कुमार, उप प्रबंधक फारुख जमाल रिजवी, उप प्रबंधक बाल्मिकी ओझा एवं वरिष्ठ सहायक बिरजू यादव की उपस्थिति में गरीब और बेसहारा लोगों के बीच मुफ्त में गर्म कंबल वितरित किए गए। सहायक महाप्रबंधक गुंजन कुमार ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी है। इस पहल से जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...