रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कर्मचारी संघ, पटना मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव (सत्र 2025-28) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिंटू रजक को अध्यक्ष और कुमार किसलय को महासचिव निर्वाचित किया गया है। अंचल स्तर पर रांची से मनोज कुमार को उपमहासचिव और संजय कुमार सिंह को सहायक उपमहासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त सोहन पासवान और कुमार अभिनव सहायक महासचिव चुने गए हैं। पटना मंडल के सात अंचलों में यह चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...