आरा, जनवरी 8 -- बिहिया। एसबीआई की बिहिया ब्रांच में बीमा धारक खाताधारी के आश्रित को 20 लाख रुपये का चेक देकर बड़ी सहायता की है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी गणेश कुमार का बीते साल मई माह में बिजली गिरने से मौत हो गई। गणेश ने बिहिया एसबीआई में एक हजार रुपये सालाना का जीवन बीमा खुलवाया था। मौत के बाद कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक वर्षा कुतरियार के नेतृत्व में मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को 20 लाख रुपये का चेक दिया गया। मौके पर मुख्य प्रबंधक विवेक कुमार, शाखा प्रबंधक पुष्कर चंद्र सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...