बिजनौर, दिसम्बर 30 -- नववर्ष पर एसबीआई की स्थानीय शाखा जनसेवा और भरोसे की मिसाल बनी। शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ग्रहको को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक शाखा की उपलब्धियां बताई। मंगलवार बैंक प्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना वार्षिक प्रीमियम Rs.436 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना वार्षिक प्रीमियम Rs.20 के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के नॉमिनी खातों में दो-दो लाख रुपये की बीमा राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। यह कार्य कम समय में पूरा कर पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा एक्सीडेंटल क्लेम योजना के तहत एक नॉमिनी को 40 लाख रुपये का भुगतान भी प्रक्रिया में है जिसे शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शाखा प्रबंधक के कु...