प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 6 -- आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है तो सावधान हो जाएं। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने या क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है यह जानकारी देकर कोई फोन करे तो उसकी बातों में नहीं फंसे। एसबीआई के क्रेडिट कार्ड का डाटा साइबर अपराधियों तक पहुंच गया है। साइबर सेल में प्रतिदिन शिकायतें आ रही हैं। एक मामले की जांच में साइबर सेल पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि डाटा लीक हुआ है। पिछले दिनों एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारकों से ठगी के मामले साइबर सेल के पास पहुंचे। सेल में एक एसआई ने जांच शुरू की। सबसे पहले उस नंबर की कॉल डिटेल निकाली, जिससे फोन किया गया था। कॉल डिटेल में यह देखा गया कि नंबर से कितने लोगों को फोन किया गया है। शातिर ने दो घंटे में 40 लोगों को फोन मिलाया था। सात लोगों सेलंबी बातचीत हुई थी। पुलिस ने एक एक करके सभी से संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.