मुरादाबाद, फरवरी 24 -- महानगर में एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग यूनिट शुरू हुई, जिसमें ग्राहक अपना खाता खुद खोलकर बैंकिंग सेवाएं कर सकेंगे। दिल्ली रोड स्थित यूनिट का शुभारंभ बैंक के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार ने किया। एसबीआई की मुख्य शाखा में वेल्थ हब व एनआरआई की भी शुरुआत की गई। जिसमें ग्राहकों को निवेश, बचत, बीमा, म्यूचुअल फंड व अन्य वित्तीय योजनाओं से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया जाएगा। महाप्रबंधक अनिल कुमार, उप महाप्रबंधक सुमन बख्शी, क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार, सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...