कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चाकवन स्थित एसबीआई की टाइनी शाखा से मंगलवार रात सेंध काटकर चोरों ने नकदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। चोर बगल में खड़े ई-रिक्शा की बैट्री भी खोल ले गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज के अयाजमऊ निवासी विजय सिंह ने चाकवन चौराहे पर एसबीआई की टाइनी शाखा खोल रखी है। मंगलवार की देर शाम वह शाखा बंद करके घर चला गया। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरे का डीवीआर व 11 हजार रुपया नकद उठा ले गए। चोरों ने बगल में खड़े वहीं के निवासी प्रताप के ई-रिक्शा की बैट्री पार कर दी। घटना की जानकारी टाइनी शाखा संचालक को बुधवार की दोपहर हुई। मामले में कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश क...