अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में ही सामने आए इस मामले में एक महिला कथित बैंक कर्मचारी के जाल में फंस गई। साइबर ठग ने महिला के खाते से 53993 रुपये निकाल लिए। पुलिस के मुताबिक खत्याड़ी निवासी महिला ने शिकायत दी थी। कहना था कि सात जुलाई को उसे एक अंजान नंबर से फोन आया। सामने वाले ने बताया कि एसबीआई का कर्मचारी है। आपका कार्ड ब्लॉक होने वाला है। वह आपके कार्ड को रिन्यूवल कर देगा। इस दौरान ठग ने महिला का नाम, पता, बैंक डीटेल, बचत, कपंनी सब डीटेल दे दी। इससे महिला उसके झांसे में आ गई। महिला ने साइबर ठग को क्रेडिट कार्ड के अंतिम चार अंक बता दिए। जैसे ही साइबर ठग को अंक मिले उसने महिला के खाते से 53993 रुपये की धनराशि निकाल ली। मैसेज आने के बाद महिला को साइबर ठगी का एहसास हुआ। महिला ने इसकी शिकायत साइबर सेल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.