भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित विभागीय क्रिकेट लीग में एसबीआई इलेवन ने कोर्ट इलेवन को 10 विकेट से शिकस्त दी। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रीतम कमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोर्ट ने निर्धारित 15 ओवरों में 72 रनों का ही स्कोर बनाया। एसबीआई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 9.3 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रीतम की सधी हुई गेंदबाजी ने विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और जीत दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.