भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कड़ाके की ठंड और 9 डिग्री सेल्सियस के गिरते तापमान के बीच भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ ने बुधवार रात शहर के विभिन्न स्थलों पर कंबल वितरण किया। संघ के सचिव बसंत कुमार झा के नेतृत्व में विवेकानंद सिंह, अमन आनंद और दीपक की टीम ने नगर निगम क्षेत्र के 100 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। इस पहल की सराहना करते हुए लाभुकों ने आभार जताया। संघ के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.