बिहारशरीफ, दिसम्बर 28 -- राजगीर में 11वीं त्रैवार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन फोटो : राजगीर एसबीआई-राजगीर में रविवार को एसबीआईएसए की आमसभा का उद्घाटन करते लोग। राजगीर, निज संवाददाता। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (एसबीआईएसए), पटना मंडल की 11वीं त्रैवार्षिक आमसभा रविवार को शहर के आरआईसीसी सभागार में हुई। बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक तथा संगठन से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता, कर्मचारी हितों और भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा की गई। आमसभा में आमसभा में 14 दिसंबर को हुए आम चुनाव के परिणामों की घोषणा की गई। रिंटू कुमार रजक अध्यक्ष, कुमार किसलय महासचिव तथा शैलेन्द्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। मुख्यालय स्तर पर संतोष कुमार सिंह को उपमहासचिव, संजय कुमार स...