बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता बांदा मरका थाना क्षेत्र के ग्राम अधांव निवासी अरविंद सिंह पुत्र करण सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि गांव में उसकी जमीन है। जिसका एसडीएम न्यायालय के आदेश के बाद कब्जा दखल है। गांव के कुछ लोग जमीन जोतने बोने नहीं दे रहे हैं। थाना प्रभारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। खेत जाने पर यह लोग एकत्र होकर मारपीट को धमकाते हैं। जमीन दखल देहानी होने की नकल प्राप्त हो जाने के बाद भी दबंग के ऊपर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने मंगलवार को शिकायती पत्र देकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...