चतरा, अप्रैल 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। राजपुर थाना क्षेत्र के डोडागड़ा निवासी की कौशल्या देवी ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। उसने पुत्र के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी को लिखे आवेदन में कहा हैकि 15 सितंबर 2024 को उसके पुत्र अनित सिंह की कुछ लोगों ने मिल कर हत्या कर दी थी। राजपुर थाना में आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। थाना ने कार्रवाईनहीं की तो न्यायालय की शरण में गया। न्यायालय के निर्देश पर 18 मार्च 2025 को राजपुर थाना में नामजद 11 व कई अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस के द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...