पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष अमरीश मिश्रा एवं जिला मंत्री प्रवीण मोहन ने नगर में संचालित कुछ संदिग्ध गतिविधियों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। कुछ कैफे में बने बंद केबिनों तथा सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत संभावित गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की। इसकी जांच और निगरानी का आग्रह किया। इस दौरान संगठन के प्रीतम शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...