बिजनौर, दिसम्बर 30 -- जिले में मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमा ने एसपी से मुलाकात कर जमात के आने पर रोक लगाने की समस्या को उठाया। एसपी के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण ने उलेमा की बात को सुना और उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। मंगलवार को जमीयत उलेमा ए हिंद के पदाधिकारी नगीना शहर इमाम मुफ्ती ओवैस अकरम व मुफ्ती शमसुद्दीन के नेतृत्व में मुस्लिम धर्मगुरूओं ने एसपी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। एसपी अभिषेक झा के निर्देश पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने उलेमा की बात को सुना। जमीयत उलेमा ए हिंद के पदाधिकारियों ने एएसपी देहात को बताया कि जिले में पुलिस धार्मिक प्रचार के लिए आ रही जमातों पर रोक लगा रही और उन्हें परेशान कर रही है। एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने उलेमा से मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, जमात में शामिल लोगों का पूरा रजिस्टर बनाए रखने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.