मुंगेर, अप्रैल 22 -- धरहरा,एक संवाददाता। झारखंड के बोकारो मे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे गये 9 नक्सलियों में एक अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा उर्फ नेताजी मुंगेर जिले में भी कई नक्सल वारदात को अंजाम दिया था। 25 लाख इनामी अरविंद यादव मुंगेर के तत्कालीन एसपी केसी सुरेन्द्र बाबू की हत्या एवं धरहरा प्रखंड में हुए करैली नरसंहार का मास्टर माइंड भी था। अरविंद यादव पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर के साथ संगठन का सचिव सह प्रवक्ता था। अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा मूल रूप से जमुई जिला अंतर्गत सोनो थानाक्षेत्र के भेलवा मोहनपुर गांव का रहने वाला था। वह मुख्य रूप से संगठन को हथियार सप्लाई एवं फंडिंग की व्यवस्था करता था। इन दिनों उसे संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसपी सुरेन्द्र बाबू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.