मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- मुरादाबाद। माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एसपी सिटी को सम्मानित किया। शनिवार को माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह एवं सचिव पर्वतारोही मनोज कुमार ने एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सुरेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...