शामली, जनवरी 29 -- देर रात एसपी शामली ने थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर में मजबूत कानून व्यवस्था का संदेश देने के लिए एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए व्यापारियों से संवाद किया। बीते बुधवार की रात एसपी शामली एनपी सिंह अपने टीम के साथ थाने पहुंचे जहां पर उन्होंने अभिलेख कार्यालय के साथ कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। थाना परिसर के विभिन्न कार्यालयों में रखे गए अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स कार्यों की प्रगति, महिला हेल्पडेस्क के संचालन तथा अन्य अनिवार्य रिकॉर्ड्स का बारीकी से अवलोकन किया। जहां आवश्यकता थी, वहां संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।थाना निरीक्षण के बाद एसपी ने कांधला कस्बे क...