बांदा, फरवरी 8 -- बांदा। एसपी रेलवे ने शनिवार को जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रों की सफाई व कारतूस को देखा और रजिस्टरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी रेलवे विपुल श्रीवास्तव ने शनिवार को दोपहर यहां वार्षिक निरीक्षण में जीआरपी थाना पहुंचे। थाना के शस्त्रो की साफ सफाई व कारतूसो का गहराई से निरीक्षण करने के बाद अभिलेखो की जांच की। अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर व अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टर अधूरे व गंदे मिलने पर नाराजगी जाहिर की। थाना के सीसीटीएनएस कक्ष का भी निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए। थाना परिसर व भोजनालय की साफ सफाई देखी। थाने पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों की गोष्ठी संबोधित किया। आने जाने वाली ट्रेनों व यात्रियो की सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्...