पिथौरागढ़, फरवरी 16 -- पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का चंपावत तबादला होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। नगर के पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल के दौरान उनके दृढ़ नेतृत्व, संवेदनशील सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता व पुलिस कार्यप्रणाली की प्रसंशा की,साथ ही कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसंवाद के क्षेत्र में उनके के ओर से किए कार्यो को हमेशा याद रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...