शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- एसपी राजेश द्विवेदी को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल और प्रशासनिक दक्षता के चलते 1 जनवरी 2026 से सेलेक्शन ग्रेड (एसएसपी) प्रदान किया गया है। 22 मार्च 2025 से शाहजहांपुर में तैनात द्विवेदी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जनहितकारी पुलिसिंग में निरंतर प्रभावी योगदान दिया है। महाकुंभ के दौरान मेला अधिकारी के रूप में भी उन्होंने सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक संचालन का जिम्मा कुशलतापूर्वक निभाया। भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था और समन्वित पुलिसिंग में उनकी भूमिका प्रशंसनीय रही। पुलिस वीरता पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक सहित कई प्रतिष्ठित सम्मान पहले ही उन्हें मिल चुके हैं। विभाग ने उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर दक्षता को देखते हुए यह पदोन्नति दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...