बलरामपुर, जनवरी 24 -- बलरामपुर संवाददाता। अपनी मांगों को अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह आशू के नेतृत्व में सपाई शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सपाइयों ने डीएम विपिन कुमार जैन से मिलकर पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव के नाम से चौराहे का नामकरण कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह आशू ने कहा कि डॉक्टर एसपी यादव पिछड़े वर्ग से आते हैं। इन्होंने सामाजिक में कार्य किया है। कई बार विधायक होने के बावजूद सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इसलिए उनके नाम से चौराहे का नामकरण होना चाहिए। पूर्व महासचिव इकबाल जावेद फ्लावर ने कहा कि डॉ एसपी यादव जब जीवित थे तब उन्होंने जातिवाद से हट कर काम किया। हमेशा उन्होंने बलरामपुर के विकास के लिए काम किया है। उनके नाम से चौराहे का नामकरण किया जाना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपाइयों ने डीएम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.