दुमका, दिसम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसपी महिला कॉलेज का 58 वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कुनूल कंदीर मौजूद रहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसपी महिला कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कुलपति ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो महिलाओं को समाज में सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...