आगरा, फरवरी 21 -- अमांपुर के एटा रोड पर हुई एक ही परिवार की पांच मौत के संबंध में एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि प्रथम द्रष्टया यह प्रतीत होता है कि श्यामवीर उर्फ सत्यवीर ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को इस संबंध में शनिवार की शाम साढ़े छह बजे जानकारी मिली कि एटा रोड पर स्थित एक घर तीन दिन से नहीं खुला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के दरवाजे पर लगा पर्दा हटाया तो सत्यवीर का शव फंदे पर लटका था। पत्नी व बच्चों शव विस्तर पर पड़े हुए थे। सत्यवीर की पत्नी के गले पर खाफ का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पत्नी की मौत का पता चलेगा। प्रथम द्रष्टया यह प्रतीत होता है कि सत्यवीर ने अपने परिजनों की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली है। पुलिस इस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...