गोंडा, जनवरी 19 -- गोण्डा। एसपी विनीत जायसवाल ने 16 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अजय कुमार सिंह को बड़गांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। गोलू कुमार तिवारी को दुबहा बाजार चौकी प्रभारी, राजीव कनौजिया को आर्यनगर चौकी प्रभारी और उदित कुमार वर्मा को तिवारी बाजार चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवकुमार यादव को हथियागढ़ चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। रुद्रावती को महिला थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है। तेज नारायण गुप्ता का थाना कोतवाली देहात, अखिलेश सिंह का न्यायालय सम्मन सेल और इबरार अहमद का थाना नवाबगंज तबादला किया गया है। विनोद कुमार सिंह को पुलिस लाइन, विनय कुमार सिंह को थाना कोतवाली देहात, संजय कुमार पांडे को थाना खरगूपुर, अरविंद कुमार सिंह को थाना छपिया और राकेश कुमार गुप्ता को थाना मोतीगंज भेजा गया है।

हिंदी हिन...