कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक शिखिर चौधरी ने लाइन डे के दिन पुलिस केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु उचित दिशा-निर्देश दिया गया I मौके पर पुलिस लाइन के पुलिस कर्मियों ने विभाग से संबंधित कई समस्याओं के निराकरण के लिए अपील की। मौके पर एसपी ने परिचारी को पुलिस के आवास, बैरेक, पानी के अलावा अन्य कई समस्याओं को ध्यान सुनने के बाद उस दिशा में समुचित पहल करने का आदेश परिचारी पदाधिकारी को दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...