गोपालगंज, फरवरी 20 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता शहर के बंजारी रोड स्थित पुलिस केंद्र में शुक्रवार को एसपी विनय तिवारी पहुंचे, जहां शस्त्रिका कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उधर,शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में शुक्रवार को एसपी विनय तिवारी ने जनसुनवाई के दौरान लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर एसपी के पास पहुंचे।लोगों के आवेदनों पर एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि एसपी अपने कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जनसुनवाई करते हैं, जिसमें आम...