समस्तीपुर, फरवरी 20 -- रोसड़ा, एक प्रतिनिधि। रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का बुधवार को एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीपीपीओ कार्यालय के साथ-साथ अनुमंडलाधिन थानों के कांडों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की। साथ ही गोपनीय शाखा की फाइलों के रख-रखाव व निष्पादित फाइलों का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा कांडों के तत्वरित निष्पादन व अनुसंधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। करीब घंटे भर तक फाइलों का गहन अध्ययन कर अलग-अलग थानों के गंभीर मामलों के संबंध में आदेश दिया। इसके उपरांत एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति व अपराध के नेचर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसडीपीओ सोनल कुमारी ने लंबित कांडों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। एसपी ने एसडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिया, जिसमें अभिलेखों की सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.