सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर। एसपी अंकुर अग्रवाल ने शुक्रवार को सात निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। तबादला के क्रम में अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पटेल को अपराध निरीक्षक थाना लहरपुर, निरीक्षक साबिर अली को लहरपुर से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना खैराबाद, निरीक्षक माबूद रजा को खैराबाद से हटाकर अपराध निरीक्षक कोतवाली देहात, निरीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को रामकोट से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना तालगांव, निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना कमलापुर, निरीक्षक सुमित कुमार को मानपुर से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना पिसावा, निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना महमूदाबाद बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...