बरेली, दिसम्बर 24 -- शाही। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा सोमवार को देर शाम शाही थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने मलखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, बीट, सफाई व्यवस्था देखी। लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क व वातसल्य केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता, पीड़िताओं से सम्मानजनक व्यवहार व त्वरित कार्रवाई के निर्देश एसओे को दिए। एंटी रोमियों व मिशन शक्ति की टीमों को सक्रिय बनाने, साइबर अपराधों में रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को रात्रि गश्त, बीट पुलिसिंग, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने को प्रेरित किया। एसपी और थाना अध्यक्ष राजेश कुमार बैसला ने चौकीदारों को कंबल वितरित किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.