चंदौली, जनवरी 4 -- चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शनिवार की रात चंदौली, सैयदराजा और अलीनगर थाने के साथ ही डॉयल 112 की ड्यूटियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारियों और डॉयल 112 के सभी वाहनों को रात में अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट से दो किलोमीटर आगे एवं पीछे हूटर एवं फ्लैशर ऑन करके मूमेंट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कंट्रोल रूम से डायल 112 के दो एवं चार पहिया वाहनों की निगरानी एवं रिस्पॉन्स टाईम के बारे में पूछते हुए टाइमिंग को चेक किया। साथ ही डॉयल 112 में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निष्पादन कम से कम समय में करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...