हाजीपुर, नवम्बर 30 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के द्वारा हाल ही में घटित घटनाओं के उद्भेदन हेतु संबंधित थानाध्यक्षों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पीड़ित व्यक्तियों से मिलकर पूरी बात सुनी और संबंधित थानाध्यक्ष और केस के आईओ को कांडों के उद्वेदन के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी एसपी के द्वारा हाल ही के दिनों में प्रत्येक दिन दो या दो से अधिक थाने का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी ने निरीक्षण के दौरान अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिए सक्रिय रात्रि गश्ती करने,पेट्रोलिंग रूट्स को मजबूत करने, अपराधियों की गिरफ्तारी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिए है। हाल ही के दिन में हुई घटनाओं का किया निरीक्षण नगर एवं सदर थाने में पिछले दिनों हुई लूट समे...