बलिया, फरवरी 15 -- बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल के साथ स्वयं शारीरीक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ भी लगाई। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवायी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में जरूरी निर्देश दिए। यूपी-112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट आदि उपकरणों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.