अमरोहा, फरवरी 17 -- एसपी अमित कुमार आनंद सोमवार रात अचानक डिडौली क्षेत्र स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति रजिस्टर, अनुशासन, प्रशिक्षण कार्यक्रम, अभिलेखों का संधारण तथा परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट से संवाद कर उनके प्रशिक्षण संबंधी अनुभवों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिक्रूट्स से उन्होंने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, तकनीकी दक्षता एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान रखने की बात कही, संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...