बांका, फरवरी 11 -- बांका, निज संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्कल इंस्पेक्टर एवं ओपी अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के दौरान एसपी ने अपराध की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों के डिस्पोजल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन को प्राथमिकता देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि कानून का भय अपराधियों में बना रहना चाहिए, इसके लिए सभी थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में ...