औरैया, अक्टूबर 13 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ट्रेड शो 2025 एवं स्वदेशी मेला नुमाइश मैदान में आयोजित हुआ। इस दौरान विभिन्न स्टालों पर खरीदारी हुई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे और भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने होमगार्ड एवं ग्राम पंचायत चौकीदारों को संबोधित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और नारी शक्ति अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिससे महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली। कार्यक्रम में स्थानीय ब्रांड माटी ने अपने स्टॉल के माध्यम से लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया। माटी के सौ फीसदी प्राकृतिक और शुद्ध उत्पाद कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल, देसी गाय का घी, शहद, सत्तू, गुड़ और मल्टीग्रेन आटा दर्शकों को बेहद पसंद आए। ब्रांड के संस्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.