सासाराम, अगस्त 10 -- सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के मांझरकुंड में रविवार को एसपी रौशन कुमार ने सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में दर्जनों वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। पिकनिक मनाने गए सैलानियों की शराब सेवन की जांच की गयी। एसपी समेत स्थानीय पुलिस के पहुंचते ही सैलानियों में हड़कंप मच गया था। पुलिस को देखकर नशे में धूत्त सैलानी छुपने लगे। कई शराबियों को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...