हजारीबाग, फरवरी 19 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने गुरुवार को 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने सदर एसडीपीओ अमित आनंद को निर्देश दिया कि 52 संवेदनशील और 76 अति-संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। वही अपराधी तत्वों पर नजर रखे। पुलिस ने संदिग्ध और विवादित लोगों की सूची तैयार की है और उनसे बांड भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान एसपी ने सभी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा की। एसपी ने पोलिंग पार्टियों और पुलिस बल के ठहरने के लिए चिन्हित स्थानों का भी जायजा लिया। एसपी ने बताया कि चुनाव के ...