बांका, फरवरी 20 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को किया और कार्य प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। निरीक्षण के दौरान पुलिस बल द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की शराबबंदी से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया। आगामी पर्व होली को देखते हुए क्षेत्र में सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाए। इस अवसर पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, अंचल पुलिस ...