संतकबीरनगर, दिसम्बर 2 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को धनघटा, मेंहदावल और बखिरा थाने की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। बीट बुक पर प्रविष्टियां पूर्ण न होने एवं बीट की जानकारी न रखने वालो को फटकार लगाई। संबंधितों से स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। जबकि बीट बुक की उत्तम प्रविष्टि को देखते हुए आरक्षी मुकेश कुमार को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। एसपी ने बखिरा थाने के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी सर्वजीत यादव, मुख्य आरक्षी संतोष सिंह, मेंहदावल थाने की बीट अधिकारी महिला मुख्य आरक्षी मंजू निषाद, आरक्षी राजेश कुमार, धनघटा थाने के बीट आरक्षी मुकेश कुमार व आरक्षी प्रवीण कुमार की बीट बुक का निरीक्षण किया। सभी बीट अधिकारी की बीट बुक प्रविष्टियां पूर्ण न होने पर मुख्य आरक्षी संतोष सिंह व आरक्षी प्रवीण कुमार को स्पष्टीकरण देने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.