महाराजगंज, नवम्बर 28 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसपी सोमेन्द्र मीना ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में बीट आरक्षियों की बीट पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था की स्थिति व जनता से संवाद बनाए रखने को लेकर बीट पुलिस से जानकारी ली। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बीट पुस्तिकाओं की जांच के दौरान आरक्षियों से उनके-अपने क्षेत्रों में गतिविधियों, अपराधों की रोकथाम व गश्त व्यवस्था के बारे में बातचीत की। कहा कि बीट प्रणाली पुलिसिंग का आधार है, इसलिए हर कर्मी को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पनपने न पाए। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि बीट आरक्षी अपने क्षेत्र में नियमित गश्त करें, सक्रिय अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही जनता के साथ मित्रवत व्यवहार कर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.