गोपालगंज, फरवरी 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बलथरी चेकपोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर शाम औचक निरीक्षण किया। एसपी विनय तिवारी के अचानक पहुंचते ही चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों की उपस्थिति, वाहनों की जांच प्रक्रिया तथा सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट परिसर में आम लोगों की अनावश्यक मौजूदगी को लेकर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चेकपोस्ट सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील स्थल होता है। ऐसे में बिना किसी कारण आम लोगों की मौजूदगी नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने अवैध शराब, बिना कागजात के वाहनों तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.