शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। देर रात एसपी ने 10 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती की है। तबादलों में अपराध नियंत्रण, शिकायतों की स्थिति और प्रशासनिक जरूरतों को आधार बनाया गया है। खुटार थाने में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न हो पाने और वहां से सबसे अधिक शिकायतें एसपी कार्यालय तक पहुंचने के चलते खुटार के थाना प्रभारी रहे राजेंद्र कुमार को परौर भेज दिया गया है। पुलिस लाइन से श्यामवीर सिंह को खुटार थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी रहे अवधेश कुमार सिंह को कटरा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटरा में तैनात रहे निरीक्षक जुगल किशोर पाल को तिलहर थाने का चार्ज दिया गया है। तिलहर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.