कौशाम्बी, दिसम्बर 12 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्रों को उन्होंने ध्यान से सुना तथा संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। कहा कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा हो ताकि, लोगों को तुरंत न्याय मिले और पुलिस पर जनता का विश्वास मजबूत हो। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी संतुष्ट दिखे। एसपी ने थाना प्रभारियों से भी कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर ही किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.