मऊ, जनवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, मऊ का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों और व्यवस्थाओं की गहनता से जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने टेलीफोन, रीडर कार्यालय, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम और वस्त्र भंडार जैसी विभिन्न शाखाओं का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव, साफ-सफाई और संबंधित अभिलेखों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने मोटर ट्रांसपोर्ट (एमटी) शाखा और फील्ड यूनिट का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जार...