मैनपुरी, मार्च 24 -- श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का पूजन हो चुका है। अब 29 मार्च से प्रदर्शनी की विधिवत् शुरुआत हो जाएगी और पहला कार्यक्रम संपन्न होगा। रविवार की रात एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ सच्चिदानंद, कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह के साथ मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल नुमाइश परिसर सहित लगने वाली दुकानों को देखा। पुलिसकर्मियों से कहा कि जगह-जगह नजर बनाकर रखें। मेला क्षेत्र में एक अस्थाई चौकी तैयार की जाएगी और यहां पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा कि सड़क पर अतिक्रमण न करें। लोगों से भी मेले में सौहार्द पूर्ण तरीके से भाग लेने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.