सिद्धार्थ, दिसम्बर 7 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने पांच थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल कर दिया है। एसपी ने थानाध्यक्ष गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्ता को चिल्हिया का थानेदार बनाया है। चिल्हिया थानेदार राजेश कुमार तिवारी को मिश्रौलिया, मिश्रौलिया थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को भवानीगंज, भवानीगंज थानेदार चंद्रकांत पांडेय थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर और थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव को गोल्हौरा का थानेदार बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...