बाराबंकी, नवम्बर 28 -- बाराबंकी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। एसपी ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की ड्रेस, अनुशासन और एकरूपता का निरीक्षण किया तथा उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ कराई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का भी आकलन किया तथा बेहतर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी विजयवर्गीय ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों की जांच करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित मानक के अनुरूप सभी आवश्यक उपकरण साथ रखने, वाहन-रखरखाव सुधारने और साफझ्रसफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे। ...